{"_id":"d43cb9d0-1868-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sbi-halves-processing-charges-on-home-auto-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस घटाई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस घटाई
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Oct 2012 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बडे़ बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने इस त्योहारी सीजन के दौरान होम और ऑटो लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 17 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2012 के दौरान लिए जाने वाले लोन पर लागू होगी। प्रोसेसिंग शुल्क में इस कटौती के साथ ही अब एसबीआई का ऑटो लोन अन्य बैंकों से सस्ता हो गया है। एसबीआई ने यह छूट बुधवार से लागू कर दी है।
बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रोसेसिंग शुल्क की नई दरों के तहत 25 लाख तक के होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क कुल राशि का 0.125 प्रतिशत हो गया है, जो कि अबतक 0.25 प्रतिशत था। इसी प्रकार 25 लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर यह पहले के 6,500 रुपये से घटकर 3,250 रुपये और 75 लाख से अधिक के लोन पर यह 10 हजार रुपये से घटकर 5 हजार रुपये हो गया है।
इसी तरह ऑटो लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में भी 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। ऑटो लोन पर मौजूदा न्यूनतम शुल्क 1,020 रुपये को घटाकर 510 रुपये और अधिकतम 10,200 रुपये को घटाकर 5,100 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक भी मंगलवार को त्योहारी सीजन को देखते हुए होम और ऑटो लोन पर ऑफर की घोषणा कर चुका है।