{"_id":"e70aace6-3efd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sbi-expecting-rs-4000-cr-from-govt-this-fiscal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई को सरकार से मिलेंगे 4,000 करोड़ ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई को सरकार से मिलेंगे 4,000 करोड़
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 05 Dec 2012 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सरकार की ओर से 4,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई है। यह रकम मिलने से उसकी पूंजी आधार बढ़कर 13 फीसदी हो जाएगी। एसबीआई के एमडी व सीएफओ दिवाकर गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार हमें करीब 4,000 करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन
यह रकम किस तरह से दी जाएगी इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए कई विकल्प सुझाए हैं, पर फैसला सरकार को करना है कि वह किस तरह से यह राशि प्रदान करेगी। गौरतलब है कि सितंबर में समाप्त तिमाही में एसबीआई का पूंजी पर्याप्तता अनुपात पिछले साल की समान तिमाही के 11.4 फीसदी से बढ़ कर 12.63 फीसदी पर आ गया था।
विज्ञापन