{"_id":"27af628f38f20b154b56dd111066e6ca","slug":"sbi-equity-opportunities-fund-series-ii-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई इक्विटी अपर्च्यूनिटी फंड सीरीज-2 लांच","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई इक्विटी अपर्च्यूनिटी फंड सीरीज-2 लांच
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए एक नया फंड पेश किया है।
विज्ञापन
एसबीआई इक्विटी अपर्च्यूनिटी फंड सीरीज-2 नाम से लांच इस फंड का आरंभिक इश्यू (एनएफओ) 1 दिसंबर तक खुल रहेगा। यह तीन साल (36 माह) के लॉक-इन पीरियड वाला क्लोज एंडेड इक्विटी फंड है। इसमें इक्विटी और इक्विटी से जुड़े विकल्पों में निवेशकों की रकम का निवेश किया जाएगा।
यह निवेशकों को दीर्घ अवधि (लांग टर्म) के लिए निवेश का पोर्टफोलियो चुनने का अवसर उपलब्ध कराएगा। इसमें निवेशकों को डायरेक्ट प्लान और रेग्यूलर प्लान, दो तरह के विकल्प चुनने के विकल्प दिए गए हैं। दोनों ही स्कीमों में ग्रोथ और डिविडेंड के परंपरागत विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ग्रोवर को इस फंड का फंड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जिनके पास भारतीय इक्विटी बाजार में काम करने का 20 वर्ष से भी अधिक का अनुभव है।