फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   SBI cuts home loan rates.

एसबीआई की बड़ी सौगात, घटाई होम लोन की दरें

Mon, 13 Apr 2015 11:50 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
SBI cuts home loan rates.

एचडीएफसी लिमिटेड की ओर ब्याज दर घटाने के बाद देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी होम लोन की दर चौथाई फीसदी घटा दी है।

विज्ञापन


होम लोन की घटी हुई ब्याज दर सोमवार से लागू हो जाएगी। दस अप्रैल से लागू बेस रेट में 0.15 फीसदी की कटौती के मुकाबले यह ज्यादा है।

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि बेस रेट में कटौती से पहले होम लोन लेने वाली महिला ग्राहकों के लिए यह ब्याज दर 10.1 फीसदी थी लेकिन अब घटी हुई ब्याज दर की वजह से यह 9.85 फीसदी होगी।
विज्ञापन


अन्य ग्राहकों के लिए यह दर 9.9 फीसदी होगी, जो बेस रेट में कटौती से पहले 10.15 फीसदी थी। ब्याज दर में कटौती 13 अप्रैल या इसके बाद मंजूर सभी होम लोन पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि होम लोन के क्षेत्र में सबसे बड़ी बैंकिंग कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए अपनी ब्याज दर 0.2 फीसदी घटा कर 9.9 फीसदी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed