{"_id":"d117ca4a-4876-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"savings-and-investment-rate-needs-to-come-up-says-rangarajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत और निवेश दर में तेजी की जरूरत: रंगराजन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बचत और निवेश दर में तेजी की जरूरत: रंगराजन
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Dec 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी रंगराजन ने कहा कि विकास की रफ्तार में पीछे छूट गए राज्यों को दूसरे राज्यों के समकक्ष खड़ा करने के लिए बचत और निदेश दर में तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली इकोनॉमिक कॉनक्लेव में ‘विकास में तेजी’ विषय खासकर तमिलनाडु के संदर्भ में सेटेलाइस सत्र में उन्होंने कहा कि विकास के मानदंडों पर पीछे रहे राज्यों ने तेजी से विकास कर रहे राज्यों का साथ पकड़ा है। लेकिन, कनवर्जेंस की यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सुस्त राज्यों पर तेजी से विकास की रफ्तार हासिल करने का दबाव डालना चाहिए।
विज्ञापन
देश में निवेश के माहौल में तेजी लाने पर जोर देते हुए रंगराजन ने बताया कि कुछ साल पहले देश में निवेश दर जीडीपी की 38 फीसदी थी, जो आर्थिक माहौल बिगड़ने से लुढ़क गई। उन्होंने कहा कि निवेश के माहौल को दोबारा से बेहतर बनाने के लिए संसाधनों के समुचित उपयोग, कैपिटल आउटपुट दर में बढ़ोतरी और पूंजी जुटाने की गतिविधियों में तेजी आने की जरूरत है।
विज्ञापन
खासतौर से तमिलनाडु में विकास की अनिवार्यता का उदाहरण देते हुए रंगराजन ने कहा कि बिजली की सुस्त आपूर्ति और पानी उपलब्धता की स्थिति आने वाले दिनों राज्य के विकास में मुश्किलें पैदा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन प्रमुख आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।