{"_id":"af0a1ae7c7cec43ddc0ea7d630e0ec37","slug":"satyam-scam-verdict-on-august-11-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम घोटाले पर फैसले 11 अगस्त तक टला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सत्यम घोटाले पर फैसले 11 अगस्त तक टला
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jul 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड (एससीएसल) में हुए हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के मामले पर फैसले को 11 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत कें विशेष न्यायाधीश बीवीएलएन चक्रवर्ती ने पिछले महीने 28 जुलाई को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की थी और इसके लिए कंपनी के पूर्व अध्यक्ष बी रामलिंग राजू सहित सभी 10 आरोपियों को समन जारी किया गया था, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से इस मामले की सुनवाई को 11 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विशेष अदालत में देश के सबसे बडे़ कॉरपोरेट घोटाले की सुनवाई के दौरान 3,038 दस्तावेजों के परीक्षण के साथ ही 216 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। 7 जनवरी 2009 को इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था, जब राजू ने कंपनी के खाते में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कंपनी पर इसके शेयरधारकों के 14 हजार करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था, लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा दायर दस्तावेज नकली हैं और आरोपी इस घोटाले के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।