{"_id":"4c6fcb16-afdd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"saradha-chit-fund-suicide-another-investor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा ग्रुप के एक और निवेशक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शारदा ग्रुप के एक और निवेशक ने की आत्महत्या
पुरुलिया/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी शारदा ग्रुप में रकम लगाने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। कंपनी में चार लाख रुपये लगाने वाले 36 वर्षीय स्वप्न कुमार विश्वास ने बलरामपुर स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विश्वास कंपनी के घोटाले के बाद काफी तनाव में था।
इससे पहले दक्षिण 24 परगना की 50 वर्षीय उर्मिला प्रमाणिक ने आग लगाकर जान दे दी थी। उसने शारदा ग्रुप में 30 हजार रुपये लगाए थे।