{"_id":"ae7cc0c72fceba7e0a66f6f60278f49d","slug":"samsung-joins-hands-with-google-aircel-to-promote-internet-amongst-women-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को इंटरनेट के प्रति करेंगे जागरूक करने की तैयारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महिलाओं को इंटरनेट के प्रति करेंगे जागरूक करने की तैयारी
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने देश में महिलाओं के बीच इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल सेवा प्रदाता एयरसेल और गूगल की इस ओर की जा रही पहल हेल्पिंग वुमेन गेट ऑनलाइन (एचडब्ल्यूजीओ) के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
इस करार के तहत तीनों कंपनियां मिलकर इंटरनेट के प्रति देश की महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगी। इस पहल के तहत तीनों कंपनियां मिलकर महिलाओं के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेंगी। इसका उद्देश्य सूचना के एक सशक्त माध्यम के रूप में इंटरनेट के इस्तेमाल के जरिए महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
