फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Samsung continues to lead the smartphone market with 29 percent share

मोबाइल फोन बाजार में सैमसंग की हनक बरकरार

Mon, 18 Aug 2014 09:20 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Mon, 18 Aug 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
Samsung continues to lead the smartphone market with 29 percent share

भारतीय मोबाइल फोन बाजार में 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कोरियाई कंपनी सैमसंग अपना दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं 14 प्रतिशत बाजार हिस्स्ेदारी के साथ घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स सैमसंग को कड़ी टक्कर दे रही है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल डाटा कार्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन श्रेणी में भी सैमसंग अव्वल बनी हुई है। स्मार्टफोन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है, जबकि माइक्रोमैक्स की बाजार हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है।
विज्ञापन


आईडीसी दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक जयदीप मेहता ने कहा कि सैमसंग के बाजार में दबदबा बरकरार रखने में उसके स्मार्टफोन गैलेक्सी स्टार प्रो और गैलेक्सी एस डुओस के बेहतर प्रदर्शन का काफी योगदान है। हालांकि आगे चीनी एवं घरेलू मोबाइल फोन कंपनियों से सैमसंग को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स ने पूरी बाजार हिस्सेदारी में नोकिया को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है, जबकि स्मार्टफोन श्रेणी में कार्बन, लावा और मोटोरोला भी पांच शीर्ष कंपनियों में अपना स्थान सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं।

आईडीसी के मुताबिक आलोच्य अवधि में देश में स्मार्टफोन बाजार सालाना आधार पर 84 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि तिमाही आधार पर यह वृद्धि दर 11 प्रतिशत रही है। इस दौरान देश का कुल मोबाइल फोन बाजार पहली तिमाही के मुकाबले पांच प्रतिशत बढ़कर छह करोड़ 32 लाख 10 हजार फोन पर पहुंच गया है।


रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एक करोड़ 84 लाख 20 हजार स्मार्टफोन बेचे गए जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में एक करोड़ 20 हजार स्मार्टफोन की बिक्री हुई थी। इस दौरान 12 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन की श्रेणी में 81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आईडीसी ने कहा कि सभी स्मार्टफान श्रेणी में साढ़े पांच इंच से लेकर 6.99 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट का योगदान 5.4 प्रतिशत है। इस दौरान फैबलेट श्रेणी में तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed