80 लाख सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में सात फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। अब सिर्फ सरकार से औपचारिक घोषणा होने का इंतजार है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को जुलाई-2014 से कुल 107 फीसदी डीए मिलने जा रहा है। इससे केंद्र के तकरीबन 80 लाख कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे। साथ ही केंद्र में औपचारिक घोषणा के बाद राज्यकर्मियों और राजकीय पेंशनरों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिल जाएगा।
107 फीसदी मिलेगा डीए
विशेषज्ञों ने जुलाई के पहले हफ्ते में ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर डीए में सात फीसदी की संभावित वृद्धि का आंकलन लगाया था और ‘अमर उजाला’ ने इस बाबत दो जुलाई के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी। जुलाई में डीए बढ़ोतरी पिछले 12 माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय होती है। मई का सूचकांक 244 था।
जून के सूचकांक में अगर दो अंक की गिरावट आती तो बढ़ोतरी छह फीसदी तक सीमित रह जाती और सूचकांक 13 अंक बढ़ता तो डीए में आठ फीसदी की बढ़ोतरी होती।
सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने जो आकलन किया, वह सही निकला। मई के मुकाबले में जून का सूचकांक दो अंक बढ़कर 246 पर पहुंच गया और डीए में सात फीसदी की बढ़ोत्तरी तय हो गई। कर्मचारियों को यह लाभ जुलाई-2014 से दिया जाएगा। कर्मचारियों को वर्तमान में 100 फीसदी डीए मिल रहा है लेकिन जुलाई से यह बढ़कर 107 फीसदी हो गया है।