{"_id":"f00649700c7c8a93f10a5d42fad32c49","slug":"salaries-of-ceos-to-rise-over-10-this-year-hay-group-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीर्ष प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को मिल सकती है ज्यादा वेतन वृद्धि","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शीर्ष प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को मिल सकती है ज्यादा वेतन वृद्धि
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
देश में कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस साल दोहरे अंकों में वेतन वद्धि मिल सकती है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) जैसे पदों पर कार्यरत अधिकारियों का वेतन इस साल 10.2 फीसदी तक बढ़ सकता है। इससे नीचे के शीर्ष प्रबंधन में अधिकारियों को 10.5 फीसदी की वेतन वृद्धि मिल सकती है।
विज्ञापन
ग्लोबल स्तर पर प्रबंधन संबंधी सलाहकार सेवाएं देने वाले हे ग्रुप के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक सीईओ और एमडी स्तर के आला अधिकारियों को इस साल (2014-15) पिछले साल के मुकाबले कुछ अधिक वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। पिछले साल के 10 फीसदी के मुकाबले इस वर्ष इन्हें 10.2 फीसदी वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसी तरह प्रबंधन में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत (सीनियर मैनेजमेंट) अधिकारियों की तनख्वाह 10.4 फीसदी के मुकाबले 10.5 फीसदी तक बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का आर्थिक परिदृश्य बेहतर होता दिख रहा है। कंपनियों को लग रहा है कि सरकार कारोबार को आगे बढ़ाने वाले कदम बढ़ाएगी। ऐसे में कंपनियां इसा साल अपने शीर्ष अधिकारियों को कुछ अधिक वेतन वृद्धि देने से नहीं हिचकिचाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था के सकारात्मक माहौल के चलते इस साल देश के कॉरपोरेट जगत से जुड़े उच्च अधिकारियों को एशिया, यूरोप और अमेरिकी बाजार के मुकाबले बेहतर वेतन वृद्धि मिल सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है अधिकारियों को वेतन के अलावा कंपनी की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के मामले मेें इस साल रुख थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इसकी वजह अधिकारियों को सुविधाओं की अपेक्षा नकद भुगतान देने पर कंपनियों का जोर बढ़ना है। ऐसे में वेतन के साथ मिलने वाली सुविधाओं का दायरा इस साल छोटा हो सकता है।