{"_id":"9a407e773fdaacb643c7f14a89e72d42","slug":"sail-share-sale-to-hit-markets-between-sept-24-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24-26 सितंबर के बीच सेल में हो सकता है विनिवेश ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
24-26 सितंबर के बीच सेल में हो सकता है विनिवेश
एजेंसी
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में पांच फीसदी विनिवेश 24 से 26 सितंबर के बीच हो सकता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सेल में 5 फीसदी विनिवेश या 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री से केंद्र सरकार को लगभग लगभग 1,600 करोड़ रुपये मिलेंगे। मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से सेल के एक शेयर कीमत 77.15 रुपये है। अधिकारी का कहना है कि शेयर की बिक्री के लिए रोडशो पहले ही समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में विनिवेश 24 सितंबर और 26 सितंबर के बीच किसी भी दिन हो सकता है। विनिवेश के लिए घरेलू रोडशो मुंबई और चेन्नई में किए गए हैं। विदेशी निवेशकों से मिलने के लिए दो दलों को भेजा गया था। एक दल ने लंदन, न्यूयार्क और बोस्टन की यात्रा की वहीं दूसरे दल ने सिंगापुर और हांगकांग के निवेशकों से मुलाकात की।
विज्ञापन