{"_id":"8779a4647c01e2364887ce321bd80068","slug":"sail-share-offer-subscribed-more-than-two-times-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल के ऑफर को दो गुने से ज्यादा अभिदान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेल के ऑफर को दो गुने से ज्यादा अभिदान
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार को विनिवेश की ओर बढ़ाए गए पहले कदम में अच्छी सफलता मिली है।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में 5 फीसदी सरकारी शेयरों की बिक्री के ऑफर को दो गुने से भी अधिक अभिदान मिला है।
सेल के 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री के लिए लाए गए ऑफर के तहत सरकार को कुल 41.84 करोड़ शेयरों की खरीद के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑफर के तहत शेयर के 83 रुपये के फ्लोर प्राइस के हिसाब से यह रकम 3,000 करोड़ रुपये से भी अधिक बैठती है।
यह सरकार की ओर से तय किए गए 1,700 करोड़ रुपये के लक्ष्य के ढाई गुने से भी अधिक है। एक दिन का यह बिक्री ऑफर शुक्रवार को 3.30 बजे बंद हो गया।
केंद्र की नई सरकार द्वारा सरकारी कंपनी में हिस्सेदारी बेचने का यह पहला इश्यू था। इसे मिली सफलता को देखते हुए बाजार विश्लेषकों को उम्मीद है कि सरकार अन्य पीएसयू के विनिवेश को भी अब तेजी से आगे बढ़ाएगी।