{"_id":"d71aec89c8430dd083d780452f01e16f","slug":"sail-plans-rs-1-50-000-crore-investment-by-2030-31-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल की 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश योजना ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेल की 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश योजना
एजेंसी
Updated Fri, 09 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े स्टील उत्पादक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ।सेल) ने 2030-31 तक स्टील उत्पादन 2.3 करोड़ टन से बढ़ा कर 5 करोड़ टन तक पहुंचाने के लिए 1,50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने बताया कि हमने वित्त वर्ष 2030-31 तक 1,50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। हम स्टील का उत्पादन मौजूदा 2.3 करोड़ टन से बढ़ा कर 5 करोड़ टन तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन