सहारा नहीं बेचेगा विदेशों के होटल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में मुश्किल दौर से गुजर रहे सहारा समूह को उसके विदेशी होटलों के लिए कुछ खरीदार सामने आए हैं। समूह को यह ऑफर लंदन के ग्रासवेनर हाउस और न्यूयार्क के प्लाजा व ड्रीम्स डाउनटाउन होटलों के लिए मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार सहारा समूह को यदि अच्छे ऑफर मिलते हैं, तो वह इन कीमती संपत्तियों की बिक्री कर सकता है। लेकिन वर्तमान में जो प्रस्ताव मिले हैं उन्हें समूह ने सिरे से खारिज कर दिया है क्योंकि वह समूह के मौजूदा संकट में उसकी नकदी की जरूरतों को देखते हुए मिले हैं।
बढ़िया ऑफर पर होगा विचार
भारत में सहारा समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की, कि समूह की विदेशों में स्थित कीमती होटलों के लिए कुल अनचाहे ऑफर मिले थे लेकिन समूह ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह संपत्तियां बिक्री के लिए नहीं हैं।
हालांकि, अधिकारी ने यह ऑफर कितने के और किन लोगों से मिले थे, इस बारे में बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि समूह की इच्छा फिलहाल इन संपत्तियों को बेचने की नहीं है लेकिन यदि इन कीमती संपत्तियों के लिए ‘असाधारण’ ऑफर मिलते हैं, तो इन्हें बेचने पर विचार किया जा सकता है।
सूत्रों का हालांकि कहना है कि सहारा समूह को यह ऑफर उसके द्वारा इन संपत्तियों की खरीद गए दाम से भी कम मिले थे। इन तीनों संपत्तियों में सहारा समूह के होल्डिंग की वैल्यू 1-1.5 अरब डॉलर (6,000 से 10,000 करोड़ रुपये) है।