फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sahara refund case hearing till tomorrow

सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सहारा समूह की सुनवाई

Tue, 04 Dec 2012 11:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 04 Dec 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
sahara refund case hearing till tomorrow
सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों के 27 हजार करोड़ की राशि लौटाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए सहारा समूह को बुधवार तक का समय दिया है। प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मंगलवार को सहारा को इसका जबाव देने के लिए एक दिन और मोहलत दी। सहारा समूह ने इस मसले पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
विज्ञापन


सहारा समूह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने खंडपीठ के सामने समय बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ही निर्देश दिया था कि वह निवेशकों का धन लौटाने के मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने  आदेश के बावजूद निवेशकों को धन लौटाने के मामले में ढुलमुल रवैये को लेकर सहारा समूह को फटकार लगाई थी। इसके साथ ही सहारा इंडिया रीयल इस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन को मंगलवार को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया था कि क्या वे एक सप्ताह के भीतर निवेशकों को उनकी सारी रकम लौटा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शीर्ष अदालत के आदेश पर अमल नहीं करने के चलते खंडपीठ ने पहले सहारा समूह की अपील पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। बाद में न्यायालय निवेशकों का धन लौटाने के सवाल पर सहारा समूह के अनुरोध को सुनने के लिए तैयार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed