{"_id":"79e4db78-dc32-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sahara-freeze-order-gets-sebi-rs-52-crore-in-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा के खिलाफ फ्रीज ऑर्डर से सेबी को मिले 52 करोड़","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सहारा के खिलाफ फ्रीज ऑर्डर से सेबी को मिले 52 करोड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 23 Jun 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों को रकम वापसी के मामले में समूह के खातों व संपत्तियों को फ्रीज करने के ऑर्डर के जरिये बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को नकद और निवेश राशि के तौर पर 52 करोड़ रुपये और 450 एकड़ से अधिक जमीन प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
निवेशकों को 24,000 करोड़ रुपये लौटाने के मामले में सहारा समूह की दोनों कंपनियों द्वारा पूरी राशि देने में विफल रहने पर सेबी ने इन कंपनियों के खातों और संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनियों के बैंक खातों में 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिली है, जिसका निवेश टर्म डिपॉजिट में कर दिया गया है।
इसके अलावा म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में निवेश के रूप में 28 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसे फ्रीज कर लिया गया है।