{"_id":"56422242e7fbce5f8c7b7ccc0951a37d","slug":"sahar-employees-will-get-their-payment-late-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा कर्मियों के मार्च के वेतन में देरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सहारा कर्मियों के मार्च के वेतन में देरी
ब्यूरो/दिल्ली
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेशकों का पैसा लौटाने के मुद्दे पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से साथ कानूनी लड़ाई का दबाव झेल रहे सहारा समय ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों और बैंक खातों पर रोक की वजह से उनको मार्च का वेतन मिलने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
सहारा समूह अपनी ओर से चीजों को सामान्य करने का पूरा प्रयास कर रहा है। समूह ने कहा है कि कर्मचारियों का मार्च, 2014 का वेतन मंगलवार को जारी किया जाना था, लेकिन इस ‘अप्रत्याशित वजहों’ से इसमें विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
सहारा इंडिया परिवार के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) गौरव शर्मा ने सभी कारोबारी वर्गों व विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे कर्मचारियों को इस विलंब के बारे में सूचित करें और इस चुनौती के समय एकजुट रहें।
विज्ञापन