{"_id":"b395ef54-7217-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"safety-standards-will-prefer-in-housing-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग लोन में सुरक्षा मानकों को मिलेगी तरजीह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हाउसिंग लोन में सुरक्षा मानकों को मिलेगी तरजीह
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों, स्कूल, शॉपिंग मॉल, हॉस्पिटल सहित दूसरी इमारतों पर मिलने वाले हाउसिंग लोन में सुरक्षा मानकों को खास तौर से तरजीह देने की तैयारी है। इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर नए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है। दिशानिर्देश के तहत आवासीय इकाइयों पर होम लोन तभी मिलेगा, जब इमारतों के निर्माण में तय सुरक्षा मानकों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को यह जानकारी एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन शशिधर रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान दी। रेड्डी के अनुसार नए दिशानिर्देश का पालन सख्ती से किया जाएगा। जिसका उद्देश्य इमारतों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसके लिए काम शुरू कर चुका है।
विज्ञापन