एस एंड पी ने मोदी सरकार को दिया बूस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेटिंग एजेंसी ने भारत के आउटलुक को बेहतर मानते हुए उसे निगेटिव से बेहतर कर स्थायी (स्टेबल) कर दिया है। हालांकि उसने अभी भारत की मौजूदा रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत की रेटिंग लंबी अवधि के लिए बीबीबी निगेटिव और कम अवधि के लिए ए-3 पर बरकरार है। इसके बावजूद उसने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर मोदी सरकार ग्रोथ बढ़ाने वाले कदम उठाएगी तो वह जल्द ही भारत की रेटिंग बीबीबी पॉजिटिव करने पर विचार करेगी।
भारत का आउटलुक निगेटिव से बढ़ाकर किया स्थायी
मोदी सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के शुरू होने के ठीक एक दिन बाद एस एंड पी का यह कदम दुनिया भर के निवेशकों पर सकारात्मक असर डालेगा। खास तौर पर जब केंद्र सरकार दुनिया भर के निवेशकों से भारत में निवेश करने की अपील कर रही है। यहीं नहीं रेटिंग एजेंसी का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू हो चुकी अमेरिकी यात्रा पर भी सकारात्मक असर डालेगी।
शुक्रवार को एस एंड पी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार एजेंसी ने भारत का आउटलुक निगेटिव से बदलकर स्थायी कर दिया है। उसके अनुसार भारत मेंं नई सरकार को मिले स्पष्ट बहुमत से आर्थिक सुधारों के लिए बेहतर मंच मिला है। साथ ही नई सरकार में बड़े सुधार करने की इच्छा शक्ति भी दिख रही है। जिसके मद्देनजर उसने भारत के आउटलुक में बदलाव किया है। नई सरकार से बेहतर वित्तीय प्रबंधन की उम्मीद एस एंड पी को भारत सरकार से बेहतर वित्तीय प्रबंधन की उम्मीद है। उसके तहत वह सरकार से अपने राजकोषीय घाटे में कमी करने और चालू खाता घाटे में कमी करने की उम्मीद कर रही है।
अप्रैल 2012 में एजेंसी ने आउटलुक निगेटिव किया था