{"_id":"c0553a9f70f8644f87848616614e4d1c","slug":"rupee-up-s-31-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में 31 पैसे की मजबूती ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में 31 पैसे की मजबूती
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 19 Jun 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 31 पैसे की छलांग लगाकर 60.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद के विपरीत ब्याज दरों को यथावत रखने के कारण अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली। पिछले सत्र में रुपया 60.39 पर था।
रुपये में मजबूती के साथ 60.06 पर कारोबार की शुरुआत हुई। कारोबार के दौरान यह 60.19 और 59.85 के दायरे में रहा। अंत में कारोबार की समाप्ति पर पिछले सत्र की तुलना में 31 पैसे मजबूत 60.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन