{"_id":"1312bc79e5e599d15c2aa45ddf0dc1bb","slug":"rupee-tanks-48-paise-to-1-month-low-of-61-13-vs-dollar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया 48 पैसे टूटकर एक माह के निचले स्तर पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपया 48 पैसे टूटकर एक माह के निचले स्तर पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 48 पैसे की भारी गिरावट के साथ एक माह के निचले स्तर 61.13 पर बंद हुआ। रुपये में यह पांच सप्ताह की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही।
विज्ञापन
मुद्रा बाजार के डीलर के मुताबिक विदेशी बाजारों में डॉलर में आई मजबूती के चलते रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजारों में रुपये में गिरावट के साथ 60.92 पर कारोबार शुरू हुआ। पिछले कारोबार सत्र रुपया 60.65 पर था। सत्र के दौरान रुपया 60.90 के उच्चतम और 61.18 के निचले स्तर के बीच रहा। आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 48 पैसे कमजोर होकर 61.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले 6 अगस्त 2014 को रुपये में 65 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन