{"_id":"60b262a42b78b01ac11943cec74d1d91","slug":"rupee-reach-top-level-after-7-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया सात महीने बाद पहुंचा टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपया सात महीने बाद पहुंचा टॉप पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 10 Mar 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से रुपए को पंख लगना शुरू हो गए हैं। सात महीने में रुपया फिर से टॉप पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की तगड़ी लिवाली ने रुपये को सात माह के टॉप पर पहुंचा दिया। रुपये में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त लेकर 60.85 पर बंद हुआ। निर्यातकों और कुछ बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली का भी रुपये के सेंटीमेंट पर सकारात्मक असर हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती रही लेकिन इसका रुपये पर असर सीमित रहा।
अल्परी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया के सीईओ प्रमित ब्रह्मभट्ट का कहना है कि रुपये में शुरुआत कमजोर रही लेकिन उसके बाद इसमें तेजी का रुझान कारोबार की समाप्ति तक बना रहा। रुपये के सात माह के टॉप पर पहुंचने की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की ओर से इक्विटी और डेट दोनों में भारी निवेश रहा। आने वाले सत्र में रुपया 60.50 से 61.50 के बीच कारोबार कर सकता है।
विज्ञापन
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपये में 61.26 पर कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। पिछले सत्र रुपया 61.07 पर बंद हुआ था। शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से यह 61.34 के निचले स्तर तक गया। लेकिन, बाद में शेयर बाजारों में लौटी तेजी से रुपया मजबूत होकर 60.79 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। आखिर में पिछले सत्र की तुलना में 22 पैसे मजबूत होकर 60.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह रुपये का 6 अगस्त 2013 के बाद का उच्चतम स्तर रहा।
विज्ञापन