{"_id":"3cd2a1435b0db4a2ce0312a9e2078bed","slug":"rupee-reach-on-top-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने के टॉप पर पहुंचा रुपया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आठ महीने के टॉप पर पहुंचा रुपया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Mar 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर से मिल रही लगातार चुनौती से जूझता हुआ रुपया धीरे-धीरे मजूबत होने लगा है। इसी कदम में रुपया आठ माह के टॉप स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी फंडों के निवेश में तेजी के बीच रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह आठ माह का उच्चतम स्तर रहा। इससे पहले रुपया 29 जुलाई 2013 को 59.41 रुपये के भाव पर रहा था।
विज्ञापन
रुपये में लगातार चौथे कारोबारी दिवस बढ़त दर्ज की गई। चार सत्रों में रुपया 120 पैसे मजबूत हुआ है। मंगलवार को यह 60.48 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार के दौरान रुपये में सकारात्मक रुख बना रहा। सत्र के दौरान यह 60.07 रुपये प्रति डॉलर के ऊपरी और 60.32 रुपये प्रति डॉलर के निचले दायरे में कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू बाजारों के मजबूती पर टिके रहने से रुपये को बल मिला। डीलरों के अनुसार रुपये में अभी और मजबूती आने की संभावना दिखाई दे रही है और यह 60 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक चढ़ सकता है।