फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rupee now reach on top level

रुपया पहुंचा सात महीने के टॉप पर

Tue, 25 Mar 2014 09:14 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
rupee now reach on top level

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 29 पैसे की मजबूती लेकर सात महीने के उच्चतम स्तर 60.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 60.77 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपए में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। कारोबार की शुरुआत से ही रुपए में बढ़त का रुख रहा और यह 23 पैसे की मजबूती के साथ 60.54 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।

विज्ञापन

कितना पड़ा फर्क?

rupee now reach on top level

सत्र के दौरान यह 60.39 रुपए प्रति डॉलर के ऊपरी और 60.60 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच रहा। आखिर में यह 29 पैसे चढ़कर 60.48 रुपए प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में स्थिरता रहने से रुपए को बल मिला है। सोमवार को शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 24 करोड़ डॉलर की लिवाली की।

इसके साथ ही शेयर बाजार में विदेशी निवेश इस साल बढ़कर 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। डीलरों के अनुसार रुपये में अभी और मजबूती आने की संभावना दिखाई दे रही है और यह 60.30 रुपए प्रति डॉलर के स्तर तक चढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed