{"_id":"3f0f201e-27e5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rupee-hits-fresh-two-month-low-share-market-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में 17 पैसे की गिरावट, बाजार लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में 17 पैसे की गिरावट, बाजार लुढ़का
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों की वजह से शेयर बाजार और रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 17 पैसे लुढ़क गया। वहीं दोपहर एक बजे बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक नीचे 18,750.71 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.40 अंक लुढ़ककर 5700.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
यूरो संकट का असर
शुरुआती कारोबार में मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 17 पैसे गिरकर 54.78 के स्तर पर पहुंच गया। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की बढ़ती मांग के कारण यह परिस्थिति पैदा हुई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले यूरो में कमजोरी, ग्रीस कर्ज संकट और अमेरिकी चुनाव भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रुपया 80 पैसे गिरकर आठ सप्ताह के निचले स्तर पर 54.61 स्तर पहुंच गया था।
विज्ञापन
सुबह 10.00 बजे बाजार
सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 16.04 अंक उछलकर 18,778.91 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.25 अंकों की मजबूती के साथ 5707.46 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स में सिप्ला, यूनाइटेड स्पिरिट्स, मद्रास सीमेंट्स, इंडियाबुल्स फायनेंस में मजबूती दर्ज की गई है। वहीं वोल्टास, मारुति सुजुकी, केनरा बैंक, आईडीएफसी में कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
इधर एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है। शंघाई कंपोजिट, हैंग सैंग, निक्केई और स्ट्रेट टाइम्स में कमजोरी का रुझान है। हालांकि अमेरिकी बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद करीब 0.5 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।