{"_id":"4e04ecf1445713c7316423d89ced9472","slug":"rupee-hits-fresh-two-month-low-of-62-78-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के निचले स्तर से और फिसला रुपया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दो माह के निचले स्तर से और फिसला रुपया
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार के साथ ही रुपये में भी लगातार गिरावट का रुख बना रहा। बीते सत्र में दो माह की गिरावट पर बंद हुआ रुपया बुधवार को रुपया दो पैसे और गिरकर दो माह के नए निचले स्तर 62.78 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। निर्यातकों की ओर से डॉलर की खरीद जारी रहने से रुपये में कमजोरी का रुख बना हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को रुपया 62.76 अंक के पूर्व स्तर से नीचे 62.83 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 62.69 के ऊपरी और 62.87 के निचले स्तर में घूमने के बाद आखिर में 62.78 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के मध्य में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के आसार के चलते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ी है और रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
यूरो जोन में आर्थिक संकट बढ़ने से भी डॉलर यूरो और कई अन्य देशों की मुद्राओं की तुलना में महंगा हो रहा है, जिनमें रुपया भी शामिल है।