{"_id":"74b4078118ec371f53baf5a967d34884","slug":"rupee-has-gone-in-lowest-level-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर गया रुपया, पहुंचा महीने के निचले स्तर पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गिर गया रुपया, पहुंचा महीने के निचले स्तर पर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट के चलते रुपया इतना गिर गया कि एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट के चलते रुपया 36 पैसे कमजोर होकर एक माह के निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 62.26 पर बंद हुआ। पिछले सत्र रुपया 61.90 के स्तर पर था।
इंडिया फॉरेक्स एडवाइजर्स के सीईओ अभिषेक गोयनका का कहना है कि घरेलू बाजार के नकारात्मक रुझानों और डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से रुपया पर दबाव पड़ा और इसमें गिरावट आई।
विज्ञापन
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 61.74 के उच्च स्तर तक गया। जैसे ही शेयर बाजारों में बिकवाली आई रुपये पर दबाव बढ़ा और यह 62.28 के निचले स्तर तक आ गया।
विज्ञापन
आखिर में पिछले सत्र की तुलना में 36 पैसे लुढ़ककर 62.26 पर बंद हुआ। रुपये का यह गत 3 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है।