{"_id":"85190286-2ca5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rupee-gains-as-share-market-continues-to-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गिरावट जारी, रुपये में मजबूती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में गिरावट जारी, रुपये में मजबूती
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 02:18 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक विकास दर (आईआईपी) में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजारों में भी देखने को मिला है। दोपहर 2.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 42.08 अंक नीचे 18,641.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 9.45 अंक लुढ़ककर 5676.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे बाजार
भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती बरकरार है। सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 20.33 अंक नीचे 18,663.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। हालांकि निफ्टी में मामूली तेजी दर्ज की गई और यह 4.45 अंक उछलकर 5690.70 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 44 पैसे उछकलर खुला। निफ्टी भी 15.65 अंक ऊपर खुला। इधर एशियाई बाजारों में मजबूती दर्ज की गई है।
रुपये में 11 पैसे की मजबूती
मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की मजबूती दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 54.64 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 39 पैसे टूटकर 54.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन