{"_id":"20efaed2cdf4db206c2dca677f689b42","slug":"rupee-gains-37-paise-to-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के टॉप पर पहुंचा रुपया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक सप्ताह के टॉप पर पहुंचा रुपया
एजेंसी/मुंबई
Updated Thu, 26 Sep 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ाने के उपाय करने के बीच निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 62.07 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
यह रुपए का एक सप्ताह का शीर्ष स्तर है। पिछले दिवस रुपया 62.44 के स्तर पर रहा था।
मुद्रा बाजार के डीलरों के मुताबिक, रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए विदेशों से फंड जुटाने के लिए स्वैप नियमों में ढील दिए जाने से नकदी की आवक बढ़ी।
इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इनका रुपए पर सकारात्मक असर हुआ।
वहीं, वैश्विक बाजार में अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपए में मजबूती दर्ज की गई।
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपए में मजबूती के साथ 62.20 पर कारोबार शुरू रहा।
बीच सत्र में यह 62.38 के न्यूनतम और 61.98 के उच्च स्तर पर देखा गया। सत्र के आखिर में यह 37 पैसे मजबूत होकर 62.07 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सरकार ने रुपए को गिरावट से बचाने के लिए पुख्ता उपाय किए हैं। सरकार का दावा है कि इन उपायों से यह 58 से 60 रुपए प्रति डॉलर के आसपास बना रहेगा और इससे कमजोर नहीं होगा।
विज्ञापन
इंडिया फॉरेक्स एडवाइजर्स के सीईओ अभिषेक गोयनका का कहना है कि रुपए ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया।
सभी प्रमुख एशियाई मुद्राओं में डॉलर की तुलना में बढ़त देखी गई। निर्यातकों द्वारा लगातार डॉलर की बिकवाली से रुपए को मजबूती मिली।