{"_id":"73fdbb30-2c8d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rupee-gain-stock-market-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में मजबूती, सेंसेक्स लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में मजबूती, सेंसेक्स लुढ़का
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 02:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती बरकरार है। सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 20.33 अंक नीचे 18,663.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। हालांकि निफ्टी में मामूली तेजी दर्ज की गई और यह 4.45 अंक उछलकर 5690.70 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 44 पैसे उछकलर खुला। निफ्टी भी 15.65 अंक ऊपर खुला। इधर एशियाई बाजारों में मजबूती दर्ज की गई है।
मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की मजबूती दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 54.64 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 39 पैसे टूटकर 54.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन