फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rupee down again

रुपया गिरा, 21 दिन के निचले स्तर पर आया

Tue, 03 Jun 2014 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jun 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
rupee down again

पिछले दिनों रुपए के बढ़ने के बाद अब लगातार चौथे दिन रुपए की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार चौथे दिन जारी गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसा टूट कर तीन सप्ताह के निचले स्तर 59.38 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक द्वारा एसएलआर में कटौती से रुपये पर प्रभाव पड़ा है। एसएएलआर में कटौती से बाजार में करीब 40,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने थोड़ा ऊंचे स्तर 59.17 प्रति डॉलर पर कारोबार शुरू किया जबकि पिछले कारोबारी सत्र बंद होनके के समय रुपया 59.15 पर था। बाद में यह थोड़ा और नीचे 59.42 के स्तर पर आने के बाद 59.38 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरासिटी ग्रुप के सीईओ प्रमीत ब्रह्मभट्टा ने कहा कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed