{"_id":"517085cd7b53264a02417b2c7c7cf417","slug":"rupee-down-after-four-month-at-lowest-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में चार महीने की सबसे बड़ी गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में चार महीने की सबसे बड़ी गिरावट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल आयातकों द्वारा डॉलर की लिवाली और शेयर बाजारों में गिरावट के चलते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे टूटकर 59.77 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रुपये में चार माह से अधिक की सबसे बड़ी गिरावट रही। एडमिसी फॉरेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आंकड़ों में सुधार के बावजूद तेल आयातकों द्वारा डॉलर की खरीदारी से डॉलर/रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।
विज्ञापन
इराक में संकट के चलते आपूर्ति बाधित होने की आशंका से क्रूड की कीमतों में तेजी का रुख है। घरेलू मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपये में गिरावट के साथ 59.31 पर कारोबार शुरू हुआ।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र रुपया 59.25 पर रहा था। सत्र के दौरान यह 59.80 के निचले स्तर तक गिरा और आखिर में 52 पैसे टूटकर 59.77 पर बंद हुआ। 24 जनवरी 2014 के बाद रुपये में यह सबसे बड़ी गिरावट है।