{"_id":"d42e1d4aec6d62be6c1d9ced9591ad5e","slug":"rupee-could-touch-75-usd-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार रुपए की होगी और पिटाई, 75 तक पहुंचेगा!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बीमार रुपए की होगी और पिटाई, 75 तक पहुंचेगा!
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बीओएएमएल) ने चेताया है कि मौजूदा हालात अगर आगे भी बने रहे, तो 2014 के अंत तक रुपया लुढ़क कर 75 रुपए प्रति डॉलर के स्तर तक जा सकता है।
विज्ञापन
बीओएएमएल ने कहा कि रुपए में सुधार लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के और कारगर उपाय करने चाहिए।
पढ़ें, सरकार की नहीं सुन रहा रुपया, अब क्या करेंगे सरदार?
बीओएएमएल के मुताबिक रुपए की मौजूदा गिरावट जरूरत से कुछ ज्यादा लगती है, पर 2013 के अंत तक यह गिरकर 70 रुपए प्रति डॉलर तक जा सकता है।
विज्ञापन
हालात अगर ऐसे ही बने रहे, तो 2014 के अंत तक रुपए को 75 रुपए प्रति डॉलर का स्तर भी देखना पड़ सकता है।
बुधवार को रुपया 256 पैसे की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट के साथ 68.85 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।
पढ़ें, घाटा पाटने को 500 टन सोना गिरवी रखेगी सरकार!
हालांकि रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क चुके रुपए में बृहस्पतिवार को तगड़ी मजबूती देखने को मिली। रिजर्व बैंक द्वारा किए गए उपायों से डॉलर के मुकाबले रुपया 225 पैसे की जोरदार बढ़त लेकर 66.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रुपये में यह पिछले करीब 15 साल की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है।