बदल गया रेल टिकट रिजर्वेशन से जुड़ा नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्वेशन फार्म पर अब यात्रियों को पूरा नाम लिखना होगा। शार्ट कट नाम पर रिजर्व टिकट नहीं बनेगा। पहचान में आ रही दिक्कतों के चलते रेलवे ने रिजर्वेशन फार्म पर पूरा नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार से पूर्वोत्तर रेलवे में इसे लागू भी कर दिया गया।
रिजर्व टिकट के लिए भरे जाने वाले आरक्षण फार्म में बहुत सारे यात्री शार्ट कट में नाम लिख देते हैं। संजीव कुमार की जगह एस कुमार लिखने से उनकी जगह सुग्रीव, सुरेश आदि नामों के भी यात्री सफर कर सकते थे।
दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट में ऐसे नाम की अधिकता होती है।
दलाल पहले ही टिकट बनवा लेते थे
इसी का फायदा उठाकर दलाल व एजेंट पहले ही टिकट बनवा लेते थे और बाद में दूसरे यात्रियों को मनचाहे दाम पर बेच देते थे। पूरा नाम न होने से आईडी दिखाने पर भी यह पता लगाना आसान नहीं था कि टिकट पर जिसका नाम है, सफर भी वही कर रहा है।
लेकिन रेलवे के नए नियम से अब यह संभव नहीं हो सकेगा। पूरा नाम लिखने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाएगा। अभी यह नियम टिकट काउंटर पर लागू किया गया है। जल्द ही ई-टिकट पर भी अनिवार्य करने की तैयारी है।