{"_id":"481acc535ceb662b48cedf05a630f398","slug":"rspl-contributed-rupees-50-lack-to-pm-relief-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसपीएल का पीएम राहत कोष में 50 लाख का योगदान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आरएसपीएल का पीएम राहत कोष में 50 लाख का योगदान
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
घड़ी डिटर्जेंट की निर्माता कंपनी आरएसपीएल लिमिटेड ने बाढ़ प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर राज्य में आपदा राहत कार्यों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 50 लाख रुपये का योगदान किया है।
विज्ञापन
कंपनी के चेयरमैन मुरलीधर ज्ञानचंदानी ने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि आरएसपीएल अपने इस योगदान से सरकार के बचाव राहत व पुनर्वास के प्रयासों में भागीदार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत अपने दायित्वों को पूरा करेगी। आरएसपीएल समूह की कंपनियों में लेदर फुटवीयर ब्रांड रेड चीफ और मिल्क प्रोडक्ट ब्रांड नमस्ते इंडिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन