{"_id":"f4e73a4fc7d3940673796331d094e0db","slug":"rolls-royce-looks-to-tap-indian-billionaires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉल्स रायस की नजर भारत के अरबपतियों पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रॉल्स रायस की नजर भारत के अरबपतियों पर
एजेंसी
Updated Sun, 01 Feb 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
सुपर लग्जरी कार निर्माता कंपनी रॉल्स रायस भारत में अरबपतियों को नए मॉडल से लुभाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में नई कनवर्टिबल और एसयूवी लांच कर सकती है।
विज्ञापन
4.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 9 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली कार बेचने वाली कंपनी को विश्वास है कि भारत उसके प्रमुख बाजारों में से एक होगा। अनुमान है कि 2023 तक भारत अरबपतियों की संख्या के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश होगा।
विज्ञापन
रॉल्स रायस मोटर कार्स, एशिया पैसिफिक रीजनल डायरेक्टर हैरिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का अनुमान है कि भारत 2016-17 तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बन जाएगा और विश्व बैंक का अनुमान है कि इस वर्ष भारत की आर्थिक विकास दर 6.4 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नई सरकार आर्थिक सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्र में समस्याओं को दूर करेगा। इससे भारत की ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर हो रही हैं।