फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   risk of modest slowdown in india, says unilever

भारत में मामूली मंदी का खतरा: यूनिलीवर

Fri, 05 Apr 2013 05:53 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Fri, 05 Apr 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
risk of modest slowdown in india, says unilever

एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी यूनिलीवर ने कहा है कि भारत सहित प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मामूली मंदी का खतरा है। हालांकि, इन देशों में उपभोक्ता मांग मजबूत बनी हुई है।

विज्ञापन


यूनिलीवर ने अपनी एक सालाना रिपोर्ट में कहा है कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं में आगे भी उपभोक्ता मांग मजबूत बनी रहेगी। लेकिन भारत, चीन और ब्राजील जैसे बाजारों में कमोबेश मंदी का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता की स्थिति है। हालांकि, 2012 में कमोडिटी बाजार में स्थितियां पहले से बेहतर रहीं। कंपनी 2013 में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को सौंपी अपनी सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने कहा है कि 2012 में यूनिलीवर को आधे से अधिक टर्नओवर उभरते बाजारों मसलन ब्राजील, इंडिया, इंडोनेशिया, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, चीन, मैक्सिको और रूस से प्राप्त हुआ है।


रिपोर्ट में यूनिलीवर ने बताया है कि कंपनी के कारोबार के लिए 2012 में बाजार की स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण रहीं। हमें 2013 में भी हालात बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। हमारा मानना है कि विकसित देशों में उपभोक्ता बाजार की हालत नरम ही रहेगी। यूनिलीवर का 2012 में वैश्विक टर्नओवर 10.5 फीसदी बढ़कर 51.3 अरब यूरो हो गया। इनमें उभरती अर्थव्यवस्थाओं की हिस्सेदारी 55 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed