फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Ringo make cheap international calls without using internet

रिंगो ने भारत में लांच की सस्ती अंतरराष्ट्रीय कॉल

Thu, 15 Jan 2015 01:01 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Ringo make cheap international calls without using internet

दुनिया के 16 देशों में प्रचलित इंटरनेशनल कॉलिंग एप्लीकेशन रिंगो भारत में भी लांच हो गया है। ऐप की लांचिंग के मौके पर इंटरनेट उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी डायरेक्टी की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाविन तुराखिया ने कहा कि रिंगो अंतरराष्ट्रीय कॉलों को सस्ता करेगा, वह भी इंटरनेट का इस्तेमाल किए बिना।

विज्ञापन


तुराखिया ने कहा कि सस्ती इंटरनेशनल कॉल के लिए प्रचलित स्काइप और वाइबर जैसी वाईफाई और डेटा कनेक्शन पर आधारित ऐप्स के साथ दिक्कत यह है कि इसमें बात करने वाले के साथ-साथ जिससे बात करनी है, उसके पास भी यह ऐप होना जरूरी है। इसके साथ ही उसका ऑनलाइन होना भी जरूरी है।
विज्ञापन


इसके अलावा कैरियर के जरिए इंटरनेशनल कॉल की जा सकती है, जो भरोसेमंद और हमेशा कारगर तो रहती है, पर यह काफी महंगी है। इन सबमें कोई भी ऐप ऐसा नहीं है, जो इंटरनेट का इस्तेमाल किए बिना ही सस्ते में अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की सुविधा प्रदान करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिंगो ऐप केवल कॉल रिक्वेस्ट के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करता है, कॉल के लिए नहीं। इसका कॉल करने का तरीका कैरियर की तरह है। यह स्काइप जैसे ऐप्स को टक्कर देने के साथ ही परंपरागत टेलीकॉम सेवाओं को भी चुनौती देगी। उन्होंने बताया कि अपनी सेवाओं के संचालन के लिए कंपनी ने ग्लोबल टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ प्रत्यक्ष करार कर रखे हैं अथवा एग्रीगेटर के जरिए ऐसी व्यवस्था बना रखी है।


तुराखिया के मुताबिक रिंगो के जरिए कॉल करने पर ग्राहक अपनी हर अंतरराष्ट्रीय कॉल के खर्च को प्रति मिनट दर हिसाब से देख सकेंगे क्योंकि हमने पारदर्शिता बरतने का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि रिंगो के जरिए इंटरनेशनल कॉल करना ग्राहकों को परंपरागत फोन कॉलों के मुकाबले 70 से 80 फीसदी तक सस्ता पड़ेगा। इंटरनेट आधारित ऐप से इंटरनेशनल कॉल के मुकाबले भी रिंगो का खर्च 20 फीसदी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed