{"_id":"75207a9e-ce94-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ril-to-invest-rs-1-5-lakh-crore-in-3-years-mukesh-ambani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 3 सालों में 1.5 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले 3 सालों में 1.5 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी तीन वर्षों के दौरान ढेड़ लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन
कंपनी के शेयर धारकों की 39वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा ‘रिलायंस का यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश कार्यक्रम होगा।’
उन्होंने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से तेल एवं गैस उत्खनन व उत्पादन, रिफाइनिंग एवं विपणन, पेट्रोकेमिकल, खुदरा और ब्राडबैंड व डिजिटल सेवाओं में किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरआईएल विश्व की पांच शीर्ष पेट्रोकेमिकल कंपनियों में स्थान बनाना चाहती है और कंपनी की पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता सालाना 1.5 करोड़ टन से बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन की जा रही है।
विज्ञापन
अंबानी ने पिछली सालाना आम बैठक में अगले चार-पांच साल में 1,00,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी। उसने अब 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तीन साल में ही करने की बात की है।
अब तक का सबसे बड़ा निवेश
कंपनी के शेयरधारकों की 39वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से तेल एवं गैस उत्खनन व उत्पादन, रिफाइनिंग एवं विपणन, पेट्रोकेमिकल, खुदरा और ब्रॉडबैंड व डिजिटल सेवाओं में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरआईएल विश्व की 5 शीर्ष पेट्रोकेमिकल कंपनियों में स्थान बनाना चाहती है और कंपनी की पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता सालाना 1.5 करोड़ टन से बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन की जा रही है।
अंबानी ने पिछली सालाना आम बैठक में अगले 4-5 साल में 1,00,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी। उसने अब 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश 3 साल में ही करने की बात की है।
मध्यप्रदेश में शुरू होगा उत्पादन
आरआईएल की ब्रिटेन की बीपी के साथ भागीदारी का फायदा दिखना शुरू हो गया है। मौजूदा उत्पादन क्षेत्र केजी-डी6 ब्लॉक में 2 किलोमीटर नीचे गैस की खोज के साथ कंपनी अब इस गैस क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में इसका उत्पादन शुरू करने पर विचार कर रही है।
अंबानी ने कहा कि कंपनी मध्यप्रदेश के सोहागपुर में स्थित कोल-बेड-मीथेन (सीबीएम) से उत्पादन शुरू करने पर विचार कर रही है।
कंपनी ने दूरसंचार सेवा शुरू करने के संबंध में जानकारियां नहीं दीं लेकिन उन्होंने कहा कि दूरसंचार कारोबार इकाई में कर्मचारियों की संख्या अगले साल बढ़ाकर 10,000 की जाएगी, जो फिलहाल 3,000 है।