{"_id":"7f915763c554bfd84a34b628cc84095b","slug":"ril-logs-1st-profit-decline-in-nine-quarters-q3-net-down-4-5-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.5 फीसदी गिरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.5 फीसदी गिरा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 4.5 फीसदी गिर कर 5,256 करोड़ रुपये रह गया है।
विज्ञापन
पिछली नौ तिमाही के बाद पहली बार कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2013 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में समेकित शुद्ध मुनाफा 5,502 करोड़ रुपये था।
मौजूदा वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर में कंपनी की कुल कारोबार घट कर 96,330 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 1,21,077 करोड़ रुपये थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि तीसरी तिमाही में हाइड्रोकार्बन कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी 40 फीसदी तक गिरावट आई। इसका पेट्रो केमिकल के लिए कच्चे माल और उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ा।
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रभावी परिचालन और उत्कृष्ट असेट के कंफीग्रेशन पर फोकस के कारण हम कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बावजूद रिफायनिंग और पेट्रोकेमिकल के कारोबार में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन