फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   rift over coal between ntpc and coal india

NTPC व कोल इंडिया में टकराव, बढ़ सकती बिजली की किल्लतें

Sat, 06 Apr 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 06 Apr 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
rift over coal between ntpc and coal india

कोयला को लेकर कोल इंडिया और एनटीपीसी में बढ़ते विवाद को देखते अब कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दखल दिया है।

विज्ञापन


कोयला मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को निर्देश दिया कि वह बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) को फिलहाल उसकी कुल ईंधन संबंधी जरूरतों का कम से कम 50 फीसदी कोयला देती रहे।

विशेषज्ञों का मानना है कि कोल इंडिया और एनटीपीसी के झगड़े का उचित निदान नहीं हुआ तो उत्तर और पूर्वी भारत में बिजली की किल्लत बढ़ सकती है।

कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कि एनटीपीसी को कोयले की आपूर्ति बंद नहीं की गई है। कोयला मंत्री का यह बयान एनटीपीसी की ओर से भुगतान रोके जाने के कारण कोल इंडिया द्वारा उसकी कोयला अपूर्ति बंद किए जाने की खबरों के बाद आया है।
विज्ञापन


जायसवाल ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि एनटीपीसी और सीआईएल आपसी बातचीत के जरिये यह मामला सुलझा लेंगी।

गौरतलब है कि सप्लाई किए गए कोयले की गुणवत्ता खराब होने को लेकर एनटीपीसी और सीआईएल कुछ समय आमने-सामने आ गई थीं।

एनटीपीसी को आपूर्ति किए जाने वाले कोयले की गुणवत्ता के सवाल पर कोयला मंत्री ने कहा कि हम किसी तीसरे पक्ष द्वारा कोयले की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक बार कोयला पहुंचने के बाद हम किसी तीसरी पार्टी से इसकी जांच के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि ईंधन आपूर्ति समझौता (एफएसए) से संबंधित मसले को भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों एनटीपीसी ने कोयले की खराब गुणवत्ता के कारण कोल इंडिया के साथ ईंधन आपूर्ति समझौता (एफएसए) करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed