फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   retail investor get chance to invest in psb

सरकारी बैंकों में निवेश का मिलेगा मौका

Wed, 30 Jul 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली। Updated Wed, 30 Jul 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
retail investor get chance to invest in psb

बैंकों के पब्लिक इश्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से आने की संभावना है। सरकार की कोशिश है कि सरकारी बैंकों में ज्यादा से ज्यादा छोटे निवेशकों को निवेश का मौका मिल सके। बैंकों को बेसल-3 मानक पूरा करने के लिए कुल 2.4 लाख करोड़ रुपये पूंजी की जरूरत है। जिसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े बैंकों में आपको निवेश का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार ने मोटे तौर पर बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम कर 51 फीसदी लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बैंकों को वित्त मंत्री अरूण जेटली बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में रोडमैप भी बनाने का निर्देश दे सकते हैं। वित्त मंत्रालय सभी संभव तरीकों का विकल्प तलाश रहा है।
विज्ञापन


पूरी कोशिश है कि बैंकों में निवेश के लिए छोटे निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाय। वित्त मंत्रालय एक्सचेंज ट्रेड फंड आदि के विकल्प को भी तलाश रहा है।
वित्त मंत्री अरूण जेटली सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक में पूंजी जुटाने के विकल्प तैयार करने के अलावा, वित्तीय समावेशन का दायरा बढ़ाने, रिटेल कर्ज आदि में बढ़ोतरी करने आदि पर भी चर्चा कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed