{"_id":"1c404cac-d370-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"retail-inflation-drops-to-9-31-pc-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई दर में गिरावट, फिर भी खाना-पीना महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगाई दर में गिरावट, फिर भी खाना-पीना महंगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई के दौरान खुदरा महंगाई के आंकड़ों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मई में खुदरा महंगाई दर 9.31 फीसदी पर रहा, जबकि अप्रैल के दौरान यह आंकड़ा 9.39 फीसदी और मार्च में 10.39 फीसदी था।
विज्ञापन
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई के दौरान खाद्य तेल और प्रोटीन आधारित उत्पादों की कीमतों में कमी के चलते मई में खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फूड एंड बेवरेज श्रेणी में महंगाई मई के दौरान बढ़कर 10.65 फीसदी रही है, जो कि अप्रैल के 10.61 फीसदी के आंकड़े से ज्यादा है। वहीं, सब्जियों की श्रेणी में महंगाई अप्रैल के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
मई में सब्जियों की श्रेणी में महंगाई 9.78 फीसदी रही है, जबकि अप्रैल के दौरान यह 5.43 फीसदी थी। प्रोटीन आधारित उत्पादों (अंडा, मीट और मछली) में महंगाई अप्रैल के 13.60 फीसदी के आंकड़े से घटकर मई में 12.52 फीसदी पर आ गई है।
ऑयल और फैट श्रेणी में मई में महंगाई 5.49 फीसदी रही है, जो कि अप्रैल में 7.52 फीसदी थी। सीपीआई की तमाम श्रेणियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मोटे अनाज में देखी गई है। मई में इस श्रेणी में महंगाई 16.29 फीसदी रही है।
शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई मई में 9.65 फीसदी रही है, जो कि अप्रैल के 9.73 फीसदी के आंकड़े से कम है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में मई के दौरान खुदरा महंगाई दर 9.89 फीसदी रही है, जो कि अप्रैल के दौरान 9.16 फीसदी थी।
खुदरा महंगाई दर (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित)
माह ------- दर (प्रतिशत में)
मई, 2013 ------- 9.31 (अनुमानित)
अप्रैल, 2013 ------- 9.39 (संशोधित)
मार्च, 2013 ------- 10.39
फरवरी, 2013 ------- 10.91
जनवरी, 2013 ------- 10.79
दिसंबर, 2012 ------- 10.56
नवंबर, 2012 ------- 9.90
अक्तूबर, 2012 ------- 9.75
सितंबर, 2012 ------- 9.73
अगस्त, 2012 ------- 10.03
जुलाई, 2012 ------- 9.86
जून, 2012 ------- 9.93
मई, 2012 ------- 10.36
(स्रोत: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय)