{"_id":"0c56aa2c-a349-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"retail-inflation-declines-to-10-39-percent-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 10.39 फीसदी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 10.39 फीसदी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 12 Apr 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों और प्रोटीनयुक्त वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 10.39 प्रतिशत रह गई। फरवरी में यह 10.91 फीसदी थी।
विज्ञापन
महंगाई के मासिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च में सब्जियों की महंगाई दर 12.16 प्रतिशत रही, फरवरी में यह 21.29 प्रतिशत थी।
अंडा-मांस और मछली जैसे प्रोटीनयुक्त वस्तुओं की महंगाई दर 14.36 प्रतिशत रही। अनाजों की महंगाई दर 17.55 प्रतिशत रही।
दालों और चीनी की महंगाई क्रमशः 11.38 और 10.64 फीसदी रही। कपड़ा और फुटवियर की महंगाई दर 10.64 प्रतिशत रही।
शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 10.84 प्रतिशत की तुलना में घटकर 10.38 प्रतिशत रह गई। ग्रामीण क्षेत्र की भी यह 11.01 प्रतिशत के मुकाबले 10.33 फीसदी रही।