{"_id":"91290820-714f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"reserve-bank-eye-on-budget-provisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट प्रावधानों पर रिजर्व बैंक की नजर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बजट प्रावधानों पर रिजर्व बैंक की नजर
गुवाहाटी/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ने कहा है कि अगले महीने पेश होने वाली अपनी मौद्रिक समीक्षा तैयार करने से पहले वह आगामी बजट में वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय समेकन के लिए किए जाने वाले उपायों और विकास दर में आ रही गिरावट पर गौर करेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने बोर्ड की बैठक के बाद बताया कि वित्त मंत्रालय द्वारा लाए गए वित्तीय समेकन की योजना के लिए हमने रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की नजर इस माह आने वाले आम बजट पर है, जिसमें इस बात को बेहतर तरीके से समझा जाएगा कि वित्त मंत्रालय वित्तीय समेकन को आगे बढ़ाने के लिए किस तरह के उपाय करता है। सीएसओ द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए जीडीपी का अनुमान 5 फीसदी किए जाने की घोषणा पर सुब्बाराव ने कहा कि हमें सीएसओ के आकलन की जानकारी मिली है। अगली मौद्रिक समीक्षा में हम इसको ध्यान में रखेंगे।
विज्ञापन