फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Renault launches Duster AWD

रेनो ने लांच किया डस्टर एडब्ल्यूडी

Wed, 24 Sep 2014 08:43 PM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
रेनो ने अपनी मिड साइज स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल डस्टर का आल व्हील ड्राइव वर्जन लांच कर भारत में अपने उत्पादों की रेंज का विस्तार किया है।
विज्ञापन


डस्टर की कीमत 11.89 (एक्स शो रूम दिल्ली) लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये के बीच है। अगले वर्ष दो नए मॉडल लांच करने की योजना बनाने वाली कंपनी भारत के बाजार में पांच फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

डीजल पावर्ड डस्टर एडब्ल्यूडी दो विकल्पों, आरएक्सएल और आरएक्सजेड में उपलब्ध होगी। रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने पत्रकारों को बताया कि रेनो भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


रेनो डस्टर 2 डब्ल्यूडी भारत में काफी सफल रही थी और हमें विश्वास है कि नई रेनो डस्टर एडब्ल्यूडी देश में लोगों को पसंद आएगी। मौजूदा समय में कंपनी डस्टर डीजल और पेट्रोल इंजन में बेच रही है। इसकी कीमत 7.86 लाख रुपये से 11.91 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed