फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Reliance Retail, Bharti in talks to buy Carrefour India assets

कार्फूर से सौदे के लिए बात कर रहीं हैं रिलायंस और भारती एंटरप्राइजेज

Tue, 08 Jul 2014 08:44 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 08 Jul 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
Reliance Retail, Bharti in talks to buy Carrefour India assets

रिलायंस रिटेल और भारती एंटरप्राइजेज कार्फूर की भारत स्थिति संपत्ति को खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कैश एंड कैरी स्टोर और इससे जुड़े इंफ्राक्सट्रक्चर के कारण ये दोनों भारतीय कंपनियां इसमे दिलचस्पी दिखा रहीं हैं। हालांकि संपर्क किए जाने पर रिलायंस रिटेल और भारती एंटरप्राइजेज के प्रवक्ताओं ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले सोमवार को बिक्री के लिहाज से खुदरा क्षेत्र की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ कंपनी कार्फूर एसए ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया था। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि वह इस साल सितंबर तक देश के अपने पांचों थोक स्टोर बंद कर देगी।
विज्ञापन


कंपनी ने 2010 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। भारत में उसका व्यापार में घाटे में चल रहा था और इस साल मार्च में उसने कहा था कि वह भविष्य के बारे में कुछ गंभीर सोच-विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed