फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Reliance Power commissions 5th unit of its Sasan UMPP

रिलायंस पावर के सासन प्लांट की पांचवीं इकाई शुरू

Wed, 27 Aug 2014 08:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
Reliance Power commissions 5th unit of its Sasan UMPP

रिलायंस पावर के 3,960 मेगावाट के सासन (मध्य प्रदेश) अल्टा मेगा पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की पांचवीं इकाई से उत्पादन शुरू हो गया।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक पांचवीं इकाई के शुरू होने के साथ ही इस प्लांट की कुल परिचालन क्षमता 3,300 मेगावाट हो गई। प्लांट की अंतिम इकाई का निर्माण अंतिम चरण में है और अगले कुछ महीनों के भीतर इससे उत्पादन शुरू हो जाएगा। पावर प्रोजेक्ट से संबद्ध मोहर और मोहर-अमलोहरी कोल माइन से 2 करोड़ टन कोयला उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


सासन की पांचवीं इकाई के शुरू होने के बाद रिलायंस पावर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 5,185 मेगावाट हो गई है। इसमें 5,100 मेगावाट की थर्मल और 85 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता शामिल है। सासन प्लांट की चौथी इकाई से उत्पादन इस साल मई में शुरू हुआ था। मध्य प्रदेश को सासन प्लांट से 1,000 मेगावाट बिजली मिलती है, जो निकट भविष्य में बढ़कर 1,500 मेगावाट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed