{"_id":"ada18608-25eb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reliance-never-contested-cag-auditing-kg-d6-spends","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस ने खारिज किए आरोप","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रिलायंस ने खारिज किए आरोप
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि उसने केजी डी6 गैस फील्ड में कंपनी के खर्च का कैग से ऑडिट कराने के सरकार के अधिकार पर कोई सवाल नहीं उठाया है। लेकिन कंपनी यह उम्मीद जरूर करती है कि उसके प्रदर्शन का ऑडिट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रिलायंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने कभी भी कैग या किसी अन्य एजेंसी से ऑडिट कराने के सरकार के अधिकार को चुनौती नहीं दी। लेकिन वह एक निजी कंपनी है, जो प्रोडक्शन शेयरिंग कांट्रैक्ट (पीएससी) के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि वह कैग के उस बयान की सराहना करती है कि जिसमें उसने कहा है कि वह निजी कंपनियों का ऑडिट नहीं करता है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि सरकार का भी यह रुख है। कंपनी ने कहा है कि उससे अपनी तकनीकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
यदि गैस या तेल क्षेत्र के विशेषज्ञों की ओर से तकनीकी क्षमताओं को लेकर कोई टिप्पणी आती है तो कंपनी जरूर उसका स्वागत करती। कंपनी ने कहा कि पहले जब भी सरकार की ओर से कोई ऑडिटर नियुक्त किया गया है तो कंपनी ने उसका पूरा सहयोग किया है।